Bareilly News: कैफे और घर की रसोई में लगी आग, हजारों का सामान राख

शहर में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की दो घटनाओं में कैफे और घर की रसोई में आग लग गई। कैफे में आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहा स्थित सरकारी आवासीय कॉलोनी निवासी हरेंद्र सिंह का यशवंतरी देवी मंदिर मार्ग पर अनीकाश कैफे है। बताया कि कैफे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैफे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में हुई।




