हिन्दी

नेपाल में बारिश से महराजगंज और कुशीनगर में बाढ़ का खतरा: नारायणी नदी में 3.86 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

नेपाल में बारिश से महराजगंज और कुशीनगर में बाढ़ का खतरा: नारायणी नदी में 3.86 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

महराजगंज/ कुशीनगर: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी उफान पर आ गई है. नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण महराजगंज के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है. शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ.

प्रशांत कुमार ने तटबंधों का जायजा लेकर मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

उधर, सोहगीबरवा क्षेत्र में जलभराव का जायजा लेने के लिए एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और तहसीलदार अमित सिंह खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौके पर पर पहुंचे.3 लाख क्यूसेक पार पहुंचा पानी, 300 से अधिक घरों में घुसा: नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नारायणी नदी का डिस्चार्ज तीन लाख क्यूसेक को पार कर चुका है.

पानी का बहाव तेज होने से सोहगीबरवा, भोथहा और शिकारपुर समेत आठ टोले पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं.

زر الذهاب إلى الأعلى