तूफान से आई तबाही की बारिश, यूपी में 57 की मौत

बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान की वजह से प्रचंड हुई मानसूनी धारा उत्तर प्रदेश में तबाही मचा रही है। बारिश जनित हादसों में शनिवार की शाम तक 57 मौतों की सूचना आ चुकी है। सबसे ज्यादा 24 मौतें अवध के जिलों में हुई हैं। बहराइच में कई मकान और पेड़ गिर गए।
यहां कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो, नानपारा में एक और बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र में रिक्रूट सिपाही समेत चार लोगों की मौत हुई। सीतापुर में हरगांव और महमूदाबाद में बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग और बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई।
अयोध्या में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हुई।हादसों की जानकारीबाराबंकी में फतेहपुर, रामसनेहीघाट और मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्रों में पेड़ और मकान गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई। हादसों में पांच लोग घायल भी हुए। बलरामपुर में बारिश में चार लोगों की मौत हुई है।
गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर मुरावन गांव के पास बाइक सवार बलरामपुर के इमरान (35) व खालिद (33) पर突然 पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।


