हिन्दी

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ का पानी भरने से रास्ता बंद, आवाजाही के लिए नाव का सहारा ले रहे लोग

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बाढ़ का पानी भरने से रास्ता बंद, आवाजाही के लिए नाव का सहारा ले रहे लोग

भारत-नेपाल सीमा पर बाढ़ का पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। तिकुनिया के पास खाकरौला एसएसबी चौकी के आगे लोग नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं। भारत-नेपाल सीमा पर बाढ़ का पानी भरा। तिकुनिया के पास आवागमन के लिए नाव का सहारा। खाकरौला एसएसबी चौकी के आगे मार्ग बाधित।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी बाढ़ का पानी चलने से लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। खाकरौला एसएसबी चौकी के आगे नेपाल जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी तेजी से चलने लगा है। जिससे दोनों तरफ फंसे लोग नाव का सहारा लेकर आ जा रहे हैं।

अचानक बाढ़ का पानी भारत नेपाल मार्ग पर आ जाने से नेपाल में फंसे भारतीय लोग व भारत में फंसे नेपाली लोग नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।

زر الذهاب إلى الأعلى