महाराष्ट्र:अहिल्यानगर वृद्धाश्रम में छड़ी से हमला, दो की मौत और छह घायल

वृद्धाश्रम में व्यक्ति ने साथियों पर किया छड़ी से हमला अहिल्यानगर वृद्धाश्रम में छड़ी से हमला, दो लोगों की मौत। हमले में सुरक्षा गार्ड सहित छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर। खाना गिराने पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने किया हमला।
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के एक वृद्धाश्रम में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने छड़ी से वहां रहने वाले साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक एम.
सुदर्शन ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित इस बात से नाराज था कि खाते समय खाना गिराने पर वहां रह रहे साथियों ने आपत्ति जताई थी। आशंका है कि इसी कारण आरोपित ने हमला किया होगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपित ने चलने या सहारे के लिए इस्तेमाल होने वाली छड़ी के नुकीले सिरे से पीड़ितों पर तब हमला किया, जब वे सो रहे थे।



