दिल्ली पुलिस भर्ती में हादसा, PE&MT के दौरान 23 साल के सौरभ की मौत; दौड़ लगाते वक्त बिगड़ी तबीयत

भर्ती में दौड़ लगाने के दौरान ट्रैक पर गिरा अभ्यथी, मौत। फोटो: एआई जनरेटेड 23 वर्षीय परीक्षार्थी की दिल्ली पुलिस अकादमी में मौत शारीरिक दक्षता माप परीक्षण के दौरान ट्रैक पर गिरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली।
वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में चल रही Physical Endurance and Measurement Test (PE&MT) के दौरान एक 23 वर्षीय परीक्षार्थी की मौत हो गई। दौड़ के दौरान वह अचानक ट्रैक पर गिर पड़े, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे थाना सोनिया विहार को जग प्रवेश चंद अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को पीसीआर वाहन द्वारा इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सौरभ कुमार निवासी नेतानगर, गांव सलामतपुर, अनूपशहर के रूप में हुई।
वह दिल्ली पुलिस अकादमी में आयोजित शारीरिक दक्षता माप परीक्षण में शामिल हुआ था।



