हिन्दी

कानपुर में मां के पास सोए बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले चोट के निशान

कानपुर में मां के पास सोए बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले चोट के निशान

कानपुर के चकेरी में मां के पास सोए 24 वर्षीय डांसर कृष्ण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चकेरी में 24 वर्षीय डांसर कृष्ण कुमार की संदिग्ध मौत। युवक के गले पर चोट के निशान, परिवार ने हत्या का आरोप। पुरानी रंजिश में गवाह था युवक, पुलिस कर रही जांच।

चकेरी के घाऊखेड़ा में मां के पास सोए 24 वर्षीय कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह मां गीता देवी ने उसे जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से कांशीराम अस्पताल भेजा गया।

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के गले पर चोट के निशान मिलने से परिवार वालों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। घाऊखेड़ा निवासी शम्भूनाथ पासवान जाजमऊ स्थित टेनरी में काम करते हैं।

परिवार में पत्नी गीता देवी, बड़ा बेटा ऋषभ कुमार, बहू सलोनी, पोती नित्या और कृष्ण कुमार थे।

زر الذهاب إلى الأعلى