हिन्दी
असम के नगांव में खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

नगांव में कार स्ट्रीटलाइट पोल से टकराकर आग लगी भीषण आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई दो अन्य गंभीर रूप से घायल, गुवाहाटी रेफर किए गए डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।
असम के नगांव जिले के पुराना गुदाम इलाके में एक कार स्ट्रीटलाइट पोल (खंभे) से टकरा गई, इस दौरान कार में आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अरुणाचल प्रदेश से गुवाहाटी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलटते हुए स्ट्रीटलाइट पोल से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो लोग अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए।
घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया है।



