हिन्दी

छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान की मिजोरम में पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग सहित आठ गिरफ्तार

छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान की मिजोरम में पीट-पीटकर हत्या, दो नाबालिग सहित आठ गिरफ्तार

मिजोरम के कोलासिब जिले में छुट्टी पर घर लौट रहे असम रेजिमेंट के 29 वर्षीय फौजी जकारिया लालह्रिअत्तलुआंगा की सड़क विवाद के दौरान कुछ युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जान गवाने वाले सेना के जवान जकारिया लालह्रिअत्तलुआंगा (तस्वीर-सोशल मीडिया) मिजोरम के कोलासिब में फौजी की हत्या। सड़क विवाद के दौरान पीट-पीटकर मार डाला।

दो नाबालिगों सहित आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए। मिजोरम के कोलासिब जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। देश की रक्षा करने वाले असम रेजिमेंट के 29 वर्षीय एक फौजी जवान की सड़क विवाद के दौरान कुछ युवकों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जवान अपनी छुट्टी के दौरान घर लौट रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जान गंवाने वाले जवान की पहचान जकारिया लालह्रिअत्तलुआंगा के रूप में हुई है। वे असम रेजिमेंट में थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे।

बता दें कि यह घटना 20 सितंबर की है।

زر الذهاب إلى الأعلى