हिन्दी

दिल्ली के नरेला में मनचली की मौत, घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किन्नर की लाश

दिल्ली के नरेला में मनचली की मौत, घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किन्नर की लाश

दिल्ली में किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। फोटो: आर्काइव नरेला के स्वतंत्र नगर में किन्नर मनचली का शव मिला पड़ोसियों ने हलचल न देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया, जांच जारी जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली।

नरेला थाना क्षेत्र के स्वतंत्र नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर 50 वर्षीय किन्नर मनचली का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने घर के बाहर कोई हलचल नहीं देखी तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद अंदर शव मिला। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों को मनचली के घर के बाहर कोई हलचल नजर नहीं आई। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से मकान का दरवाजा तोड़ा।

घर के अंदर मनचली का शव फंदे से लटका मिला।

زر الذهاب إلى الأعلى