हिन्दी

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले में माता-पिता पूछ रहे हैं ये सवाल

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले में माता-पिता पूछ रहे हैं ये सवाल

18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर स्टूडेंट्स का दबाव बढ़ता जा रहा है. साहिल की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण दुल्ला को प्रशासनिक मामलों के डीन के पद से हटा दिया है.

आईआईटी बॉम्बे के मीडिया को-ऑर्डिनेटर ने 21 सितंबर को यह जानकारी दी. दूसरी ओर प्रोफ़ेसर दुल्ला के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई न करने की मांग भी शुरू हो गई है. आईआईटी बॉम्बे के प्रोफ़ेसरों ने दुल्ला के समर्थन में एक मार्च भी निकाला.

18 सितंबर को, सेकेंड ईयर के स्टूडेंट साहिल वाकोडे का शव उनके कमरे में मिला था. इसके बाद स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया था. (आत्महत्या एक गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव में हैं, तो भारत सरकार की जीवन आस्था हेल्पलाइन 18002333330 पर मदद ले सकते हैं.

आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करें.) साहिल की मौत के बाद, उनके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

زر الذهاب إلى الأعلى