हिन्दी
बिहार में बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार; 10 रेल गाड़ियां हुई रद्द
बिहार में लगातार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है.
पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच रेल पुल संख्या 21 पर जलस्तर बढ़ने की वजह से रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज से 10 MEMU ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया गया है.


