बिहार में बाढ़: गंगा-पुनपुन नदी के उफान से पटना-गया रेलखंड प्रभावित, डाउन लाइन बंद

Published : September 6, 2026 at 12:57 PM IST पटना: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग प्रभावित जिलों में पूरी तरह मुस्तैद है.
शनिवार तक राज्य के 11 जिलों के 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में करीब 10.26 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है. पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से अब पटना गया रेल खंड में ट्रेन भी प्रभावित हो रही है. बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट किया है.
विभाग के अनुसार, शनिवार बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए 50 चिकित्सा शिविर, 19 वोट एम्बुलेंस और 36 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं.



