हिन्दी

नेपाल त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 1344 हुई, 5 हजार से अधिक लोग अब भी लापता

नेपाल त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 1344 हुई, 5 हजार से अधिक लोग अब भी लापता

नेपाल में मृतकों की संख्या 1344 पहुंची (फोटो- PTI) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में आई फ्लैश फ्लड से मची भीषण तबाही में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,344 तक पहुंच गई है, जबकि 5 हजार से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

नेपाल पुलिस और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों से लगातार शव बरामद कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, बचाव दल लगभग 5,000 लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जो अभी भी लापता हैं, जबकि 13,100 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है।

ज्ञात हो कि 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टान के खिसकने से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया।

हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ का पानी निचले इलाकों में ले गई, जिससे घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और पनबिजली परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

زر الذهاب إلى الأعلى