नेपाल के गोरखा जिले में नमरुंग खोला में बाढ़ से चार घर और एक पुल बहा

आपदा प्रभावित नेपाल में बार-बार बिगड़ता मौसम और भूस्खलन खतरा और बढ़ा रहे हैं। रविवार को गोरखा जिले में नमरुंग खोला नदी में अचानक आई बाढ़ से चार घर और एक पुल बह गए। दो जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
हालांकि, वक्त रहते नदी के किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह नमरुंग खोला नदी के उफान पर आने के बाद चुमनुबरी रूरल म्युनिसिपैलिटी-4 में बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ता देख लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
इस दौरान नदी का तेज बहाव अपने साथ चार घरों को बहा ले गए। वहीं, एक सस्पेंशन पुल भी बाढ़ में बह जाने से इलाके में आवाजाही प्रभावित हो गई है।
इसके अलावा नमरुंग इलाके में दो छोटी जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान हुआ है।अधिकारियों ने आशंका जताई कि ऊपरी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण नदी में भारी मात्रा में मलबा गिर गया होगा।


