नेपाल बाढ़ को लेकर सिंगापुर में भारत विरोधी प्रोपेगेंडा, पीएम लॉरेंस वोंग को देना पड़ा दखल

सिंगापुर सरकार ने नेपाल-तिब्बत में आई बाढ़ और सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) के एयर इंडिया में निवेश को लेकर ऑनलाइन भारतीयों को निशाना बनाने वाली नस्लीय और विदेशी-विरोधी टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया है. सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और गृह मामलों के मंत्री के.
षणमुगम ने चेतावनी दी कि ऐसी बयानबाजी को अनदेखा करने से नस्लीय पूर्वाग्रह सामान्य हो सकता है और देश की मल्टी-रेसियल एकता को खतरा हो सकता है.
प्रधानमंत्री वोंग ने रविवार, 6 सितंबर को कहा कि सिंगापुर को 'किसी भी समुदाय के खिलाफ पूर्वाग्रह को स्वीकार या सामान्य नहीं होने देना चाहिए.' उन्होंने कहा कि दोनों मुद्दों पर ऑनलाइन चर्चाओं ने एक बदसूरत रूप ले लिया था. वोंग की यह टिप्पणी गृह मंत्री षणमुगम के बयान के एक दिन बाद आई.
भारतीय मूल के षणमुगम ने कहा था कि पुलिस शर्मनाक, घटिया और पूरी तरह अस्वीकार्य नस्लीय और विदेशी-विरोधी टिप्पणियों की जांच कर रही है.


