बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र

बिहार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग। केंद्र से 5000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मांगी। राहत कार्य हेतु वायुसेना के हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
कहा है कि ये लोग कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे। उन्होंने बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल पांच हजार करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता देने की मांग की है।
साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए वायुसेना के हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने की मांग की। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा के किनारे बसे बड़े इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। दियारा क्षेत्र पूरी तरह पानी में डूब गए हैं।
बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और छतों पर फंसे हुए हैं।


