दिव्यांग को बचाने में डंपर से टकराया ऑटो: भाई-बहन सहित छह की मौत; संभल में हुआ भीषण हादसा

बहजोई में ऑटो-डंपर टक्कर, छह लोगों की मौत ट्राई साइकिल सवार दिव्यांग को बचाने में हुआ हादसा मृतकों में भाई-बहन और तीन माह की बच्ची भी शामिल संवाद सहयोगी, बहजोई(संभल)।
आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बहजोई से करीब तीन किमी दूर बमनेटा गांव के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक हादसा हुआ, जिसमें ट्राई साइकिल को बचाने के प्रयास में ऑटो सामने से आ रहे बजरी लदे डंपर से भिड़ गया। डंपर भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में अब तक छह लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिसमें ट्राई साईकिल सवार दिव्यांग भी शामिल है। ऑटो सवारियों को लेकर बहजोई से चंदौसी जा रहा था। इस हादसे के घायल रामपाल की इलाज के दौरान मृत्यु हुई।
मृतकों में मऊ कठेर थाना बहजोई निवासी दीपक की तीन माह की पुत्री आराध्या और आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव हैं, जो अपनी मां भावना और मामा पुनीत के साथ चंदौसी जा रहे थे।


