हिन्दी
नेपाल में फिर बाढ़: गोरखा में तबाही, 4 घर बहे

नेपाल के देवीघाट में चल रहा ब्रिज के मरम्मत का काम (File Photo) Nepal Flood Alert : नेपाल अभी 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ से उबरा भी नहीं था कि फिर से बाढ़ ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है.
गोरखा जिले के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने फिर से तबाही मचाई है. गोरखा के चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र से होकर बहने वाली थेरांग नदी के उफान पर आने से निचले इलाकों में पानी और मलबा भर गया.
सहायत मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा के अनुसार, बाढ़ के साथ भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर आया, जिससे नदी का मुहाना कुछ समय के लिए बंद हो गया और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए.
नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक 1,341 से शव बरामद हो चुके है, जबकि 4,044 लोग अब भी लापता हैं.


