हिन्दी
झांसी में कार से टक्कर के बाद ऑटो में लगी आग, चार यात्री झुलसे और ड्राइवर फरार

कार से टक्कर के बाद ऑटो में लगी आग। झांसी में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, लगी आग। हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग झुलसे। कार चालक वाहन छोड़कर मौके से हुआ फरार। सदर बाजार थाना क्षेत्र में हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया।
सामने से आई तेज रफ्तार कार ने सीएनजी चलित ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो कुछ दूरी तक घिसटता चला गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हादसे में ऑटो चालक समेत 4 लोग झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। बबीना थाना क्षेत्र के रसोई गांव निवासी ऑटो चालक कुमेर यादव रविवार सुबह 5 यात्रियों को बबीना से लेकर झांसी आ रहे थे।
हँसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही एक कार अचानक गलत दिशा में आ गई और ऑटो को टक्कर मार दी।




