हिन्दी

नेपाल में बारिश से उफान पर बिहार की नदियां, 2 जिलों की 82000 आबादी बाढ़ से प्रभावित

नेपाल में बारिश से उफान पर बिहार की नदियां, 2 जिलों की 82000 आबादी बाढ़ से प्रभावित

नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार के सीमावर्ती जिलों में प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। समानों को सहेज कर नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में लगे लोग। (जागरण) नेपाल में भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर।

सुपौल और पश्चिम चंपारण में 82,000 लोग बाढ़ से प्रभावित। राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात, भोजन वितरण जारी। बिहार में नेपाल के सीमावर्ती जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंडक, कोसी, बागमती जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, उफनती नदियों के कारण निचले इलाकों में पानी फैल रहा है, जिससे वर्तमान में दो जिले (सुपौल एवं पश्चिम चंपारण) की लगभग 82 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। विभाग की ओर से स्थिति पर निरंतर और सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

वाल्मीकिनगर बराज के पास गंडक का जलस्राव रविवार को 4,79,100 क्यूसेक दर्ज किया गया।

زر الذهاب إلى الأعلى