हिन्दी

सड़क हादसे में हेतमपुर के अधेड़ की पंजाब में मौत, शोक की लहर

सड़क हादसे में हेतमपुर के अधेड़ की पंजाब में मौत, शोक की लहर

धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश पांडेय की पंजाब के लुधियाना जिले के समराला शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हेतमपुर निवासी राजेश पांडेय पंजाब के अंबाला शहर में अपना निजी व्यवसाय करते थे।

बीते शुक्रवार को वह अपनी स्कूटी से फार्म पर जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटी और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें अंबाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।अंबाला सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे पैतृक गांव हेतमपुर पहुंचे। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसी दिन बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

زر الذهاب إلى الأعلى