हिन्दी

उत्तराखंड में सड़क हादसा: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत और 10 घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसा: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत और 10 घायल

उत्तराखंड के लंढौरा में एक भीषण सड़क हादसे में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है। कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, तीन की मौत।

शादी समारोह में जा रहे परिवार के सदस्य घायल हुए। छह गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। ढंढेरा के मिलापनगर से परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने लक्सर जा रहे लोगों के ई-रिक्शा को थिथोला गांव के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें सवार महिला, बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अरशद (30) और दिलशाद (30) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, आठ वर्षीय उमर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

زر الذهاب إلى الأعلى