हिन्दी

अनिल अंबानी की Reliance Power से आई बड़ी खबर, भरोसेमंद ने छोड़ा साथ; इस बड़े पद से दिया इस्तीफा, शेयर धड़ाम!

अनिल अंबानी की Reliance Power से आई बड़ी खबर, भरोसेमंद ने छोड़ा साथ; इस बड़े पद से दिया इस्तीफा, शेयर धड़ाम!

सचिन महापात्रा ने रिलायंस पावर बोर्ड से इस्तीफा दिया। सचिन महापात्रा ने रिलायंस पावर बोर्ड से इस्तीफा दिया। इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत पारिवारिक मामले बताए गए। कंपनी के शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। भारत के दिग्गज अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी से बड़ी खबर है।

यह खबर अनिल अंबानी की रिलायंस पावर (Reliance Power) से है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड में शामिल एक महत्वपूर्ण व्यक्ति ने इस्तीफा दिया है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।

रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार 25 सितंबर को -0.48% की गिरावट के साथ 20.6 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से नॉन-एग्जीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सचिन महापात्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रिलायंस पावर बोर्ड के महत्वपूर्ण सदस्य थे।

उनका इस्तीफा 25 सितंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

زر الذهاب إلى الأعلى