हिन्दी

दिल्ली की रोहिणी जेल में मर्डर, धारदार हथियार से विचाराधीन कैदी की हत्या

दिल्ली की रोहिणी जेल में मर्डर, धारदार हथियार से विचाराधीन कैदी की हत्या

दिल्ली की रोहिणी जेल में रविवार को एक अंडरट्रायल कैदी की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था. आरोप है कि जेल के अंदर ही साथी कैदियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

गंभीर रूप से घायल प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. और पढ़ेंसूत्रों के मुताबिक, वारदात दोपहर करीब 12 बजे हुई. प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप साथी कैदियों भोला और मुकेश पर है.

हमले के बाद जेल प्रशासन की ओर से प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.तंबाकू बेचने को लेकर विवाद की आशंकाशुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रमोद जेल के अंदर कथित तौर पर तंबाकू बेचता था. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर उसका दूसरे कैदियों से विवाद हुआ था.

आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के बाद प्रमोद पर हमला किया गया.

زر الذهاب إلى الأعلى