हिन्दी
नवी मुंबई के दीघा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, पूरा गोदाम जलकर खाक

नवी मुंबई के दीघा इलाके से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली खबर सामने आ रही है. यहां स्थित एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर पूरी तरह से खाक हो गया.
बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर भारी मात्रा में लकड़ी का सामान और फर्नीचर रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और लगातार फैलती चली गई.


