हिन्दी

Varanasi News: पटाखों में विस्फोट, इकलौते बच्चे की मौत, Varanasi Hindi News

Varanasi News: सेवापुरी (वाराणसी), संवाद। कपसेठी बाजार में शनिवार सुबह जनरल स्टोर संचालक के मकान के तीसरे तल पर कमरे में पटाखों के भंडार में विस्फोट हो गया। तेज धमाके से मकान का बारजा ढह गया। हादसे में दुकानदार के पांच वर्षीय इकलौते बेटे की मौत हो गई।

कपसेठी बाजार में आशीष जायसवाल का जनरल स्टोर है। तीन मंजिला मकान के भूतल पर दुकान है। ऊपर के तल पर आशीष एवं उनके छोटे भाई टिंकू जायसवाल परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आशीष का पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक तीसरी मंजिल पर खेल रहा था।

वह एक कमरे के पास गया। अचानक तेज विस्फोट के साथ बारजे का कुछ हिस्सा ढह गया। कार्तिक गंभीर रूप से झुलस गया। कार्तिक को पास के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर रोहनिया के भदवर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए।

वहां शाम को उसकी मौत हो गई।

زر الذهاب إلى الأعلى