तेलंगाना में डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी वोल्वो कार, जिंदा जले मशहूर न्यूरोसर्जन

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. कासकुर्ती जगदीश की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। कासकुर्ती जगदीश की कार में जलकर मौत। सूर्यापेट में डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार में लगी आग। खम्मम-हैदराबाद हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस जांच जारी।
तेलंगाना से सूर्यापेट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार की सुबह यहां एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद के एक प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन कसाकुर्ती जगदीश की जिंदा जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 7:15 बजे खम्मम-हैदराबाद हाईवे पर सूर्यपेट के पिल्लामरी के पास हुई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर की तेज रफ्तार वोल्वो कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।




