हिन्दी
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

रामकोट इलाके में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।
शहर कोतवाली के लालकुर्ती मोहल्ला निवासी अमित (28) शुक्रवार को कियी काम से बाइक से रामकोट की तरफ गए थे। रात में अमित अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह रामकोट स्थित माधवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे।
तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों को जुटता देख पिअकप चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।




