हिन्दी
बाढ़ के बीच लालू का बड़ा वार…

लालू ने 2011 का संसद वीडियो साझा किया। बिहार की बाढ़ और विकास के लिए सहायता मांगी। NDA सरकार पर वित्तीय तनाव को लेकर निशाना साधा।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बिहार और बिहारियों के लिए अपने पुराने संघर्ष को याद करते हुए संसद का वर्ष 2011 का एक वीडियो साझा किया है।
वीडियो में वह बिहार में बाढ़ की विकराल समस्या, नदियों के रखरखाव और राज्य के विकास के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग करते नजर आ रहे हैं। लालू ने मौजूदा बाढ़ की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली है और राजकोषीय तनाव चरम पर है।
इसी बहाने उन्होंने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा।



