हिन्दी

अमेरिकी ऑपरेटिव मैथ्यू वैनडाइक समेत 7 विदेशियों पर NIA का एक्शन, दाखिल की चार्जशीट

अमेरिकी ऑपरेटिव मैथ्यू वैनडाइक समेत 7 विदेशियों पर NIA का एक्शन, दाखिल की चार्जशीट

NIA ने 7 विदेशी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अमेरिकी मैथ्यू वैन डाइक और 6 यूक्रेनी नागरिक शामिल। म्यांमार में विद्रोही समूहों को ड्रोन प्रशिक्षण का आरोप। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को सात विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

इनमें अमेरिकी नागरिक और भाड़े के सैनिक मैथ्यू एरन वैन डाइक और छह यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इन सभी पर म्यांमार के जातीय सशस्त्र समूहों से संबंध रखने और भारत-विरोधी ताकतों को सैन्य व ड्रोन ट्रेनिंग देने की साजिश का आरोप है।

NIA के अनुसार, यह समूह मार्च में भारत आया और वैध वीजा का इस्तेमाल कर संरक्षित क्षेत्र मिजोरम पहुंचा। वहां से ये अवैध रूप से सीमा पार कर म्यांमार में दाखिल हुए। म्यांमार में 2021 के तख्तापलट के बाद से सैन्य सरकार के खिलाफ लड़ रहे विद्रोही समूहों से इन्होंने संपर्क साधा।

आरोप है कि इन्होंने यूरोप से भारत के रास्ते म्यांमार तक ड्रोन की एक बड़ी खेप पहुंचाई और विद्रोही संगठनों को ट्रेनिंग दी, जिनके तार भारत के पूर्वोत्तर में सक्रिय उग्रवादी गुटों से भी जुड़े हैं।

زر الذهاب إلى الأعلى