हिन्दी

साहिबगंज के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव और डिब्बे की मदद से स्कूल जाते बच्चे

साहिबगंज के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, नाव और डिब्बे की मदद से स्कूल जाते बच्चे

Published : September 8, 2026 at 6:53 PM IST साहिबगंज: जिले में बाढ़ का दायरा फैलता जा रहा है. इसी वजह से अब शिक्षण संस्थान भी प्रभावित हो रहे हैं. जिससे छात्रों के साथ उनके परिजनों पर सुरक्षा को लेकर असर देखा जा रहा है.

डीएसई उर्मिला हांसदा ने बताया कि दियारा क्षेत्र में एक दर्जन के करीब सरकारी स्कूल बाढ़ से प्रभावित हैं. इस संबंध में उपायुक्त के पास स्कूल की सूची भेजी गई है. मार्गदर्शन मिलने के बाद आदेश दिया जाएगा.

पढ़ाई के साथ मध्याह्न भोजन भी संचालित इस दौरान किशन प्रसाद स्कूल में बाढ़ का पानी घुस जाने से स्कूल बंद हो चुका है, हालांकि शिक्षा विभाग से बंद करने का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे में शिक्षक, गांव में ऊंचे स्थान पर पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ा रहे हैं, साथ ही मध्याह्न भोजन भी संचालित है.

स्कूल के प्रभारी शिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि दियारा क्षेत्र में कई जगहों पर पुलिया पर पानी चढ़ गया है.

زر الذهاب إلى الأعلى