Iran Attack: जॉर्डन एयरबेस पर अमेरिका का कितना नुकसान?

US-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच ठनी जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। जॉर्डन के मुवाफ़क साल्टी एयर बेस पर ईरान ने मिसाइलों से जोरदार हमला बोला है, जिसमें अमेरिकी वायुसेना के कई फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचा है। इस हमले ने पूरे मिडल ईस्ट में हड़कंप मचा दिया है।
CBS न्यूज़ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं।
इस कार्रवाई में अमेरिका के लगभग आठ F-15 फाइटर जेट्स को नुकसान पहुंचा, हालांकि नुकसान मामूली था और उन्हें फिर से काम पर लगा दिया गया है। वहीं 'वार्थोग' नाम से मशहूर अमेरिका का एक घातक A-10 थंडरबोल्ट एयरक्राफ्ट भी हमले की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक की जान नहीं गई।


