हिन्दी

राघोपुर प्रखंड को बाढ़ घोषित करने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

राघोपुर प्रखंड को बाढ़ घोषित करने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

राघोपुर प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने एवं पानी कम होने वाले क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति चालू करने को लेकर समाजसेवी रवि यादव,राजा राम राय के नेतृत्व में विद्युत शक्ति उप केंद्र मलिकपुर के निकट स्थानीय लोगों ने धरना दिया।

लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से राघोपुर प्रखंड के सभी पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं,सरकार अभिलंब राघोपुर प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करें। और जिस पंचायत में पानी कम हुआ है वहां मानव बल के द्वारा बिजली के तार पोल जांच करने के पश्चात बिजली की आपूर्ति शुरू की जाए।

धरना पर बैठे रवि यादव और राजाराम राय ने कहा कि सरकार राघोपुर प्रखंड को वार्ड प्रभावित क्षेत्र घोषित कर लोगों के बीच सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के मौजूदगी में पॉलीथिन शीट, सुखा राशन, फूड पैकेट का वितरण करें।

प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य और पशु शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य की जांच और पशुओं की जांच की जाए।

زر الذهاب إلى الأعلى