हिन्दी
अफ्रीकी देश कांगो में भीषण हादसा: बुकावू शहर के स्कूल में आग, 24 बच्चों की मौत; सैकड़ों घर खाक

बुकावू शहर के स्कूल में आग, 24 बच्चों की मौत (फोटो- रॉयटर) मृतकों में 19 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं हादसे में 29 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं रॉयटर, कांगो। पूर्वी कांगो के विद्रोही नियंत्रण वाले शहर बुकावू में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।
यहां के एक स्कूल परिसर और उसके पास की घनी आबादी वाली बस्ती में भीषण आग लगने से कम से कम 24 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 19 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं।
हादसे में 29 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तब लगी जब बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे।
लपटें इतनी तेज थीं कि स्कूलों से बाहर निकलने की कोशिश में बच्चों के बीच भारी भगदड़ मच गई।


