हिन्दी

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में फसलों को भी नुकसान हुआ है. अलग अलग जिलों में 56 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 46 लोग घायल हुए हैं.

राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 1,021 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और 107 पशुओं की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश में 56 मौत में सबसे ज्यादा मौतें सीतापुर में हुई हैं. यहां 7 लोगों की मौत दर्ज हुई है. इसके बाद लखीमपुर खीरी, बहराइच और बलरामपुर में 5-5 मौतें हुई हैं.

मौतों के मामलों में अयोध्या और गोरखपुर भी पीछे नहीं है. इन जिलों में 4-4 लोगों की जान गई है. सबसे कच्चे मकान और दीवार गिरे है. कई जगह पेड़ गिरने से हादसे हुए, जबकि कुछ मामलों में बिजली के करंट की चपेट में आने से भी लोगों की मौत हुई.

हरदोई में सबसे ज्यादा घायल लगातार हो रही बारिश के कारण यूपी के अलग अलग जिलों में 1.021 मकान क्षतिग्रस्त हुए है.

زر الذهاب إلى الأعلى