कुशीनगर के मुसहर की उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत
हिन्दुस्तान टीम जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पकहा के मुसहरी टोला निवासी 35 वर्षीय वीरू मुसहर की सोमवार की रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत हो गई l मंगलवार की सुबह मौत की खबर मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया l परिजन उसका शव गांव लाने के लिए घर से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैंlवीरू मुसहर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था l छह साल पहले उसके दो बच्चों को लेकर उसकी पत्नी कहीं चली गई l इससे वह अकेला पड़ गया l इसके बाद से वीरू अवसाद में होने के कारण शराब पीने का आदी हो गया थाl छह माह पहले एक व्यक्ति के साथ वह ठूठीबारी मजदूरी करने गया l वहीं से वह उसी व्यक्ति के साथ उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरला थाना क्षेत्र के नौगांव बढ़नीघाट गोडर क्षेत्र में काम करने गया था l बताया जाता है कि सोमवार को वह दिन भर काम पर नहीं गया था l शाम को खाने के बाद सोया गया l मंगलवार की भोर में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी l साथी ने इसकी सूचना परिजनों को दी l इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया l परिजन उसके शव को घर लाने के लिए उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैं l।

