हिन्दी

लुधियाना में काम करने गए युवक की हादसे में मौत

लुधियाना में काम करने गए युवक की हादसे में मौत

महेशगंज थाना क्षेत्र स्थित हुलासगढ़ नई बस्ती डीह बलई गांव निवासी 35 वर्षीय लोकनाथ गौतम पुत्र बंशीलाल दो माह पूर्व रोजी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना गया था। वहां शुक्रवार को लोहा कंपनी में काम करते समय अचानक दोनों हाथ मशीन में चले जाने से मौके पर उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर पत्नी माधुरी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। मृतक लोकनाथ अपने पीछे दो बच्चे छह वर्षीय दिव्यांशु और चार वर्षीय निखिल को छोड़ गया है। परिजन लुधियाना जाकर शव घर ले आए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि मामले कि जानकारी अभी नहीं है।

زر الذهاب إلى الأعلى