Bihar Flood: 15- 15 हजार डिमांड का फंडा और तेजस्वी यादव! बाढ़ को लेकर सम्राट सरकार के सामने रखा बड़ा टास्क

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि बिहार इस समय बाढ़ और सुखाड़ की दोहरी मार झेल रहा है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से बाढ़ तथा सूखे से प्रभावित किसानों को तत्काल 15-15 हजार रुपये की सहायता देने और बिहार की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।
पटना में प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राज्य में बाढ़ से 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दूसरी ओर कम बारिश के कारण कई इलाकों में सुखाड़ की स्थिति है।तेजस्वी यादव की डिमांडउन्होंने कहा कि उपलब्ध मौसम आंकड़ों के अनुसार सितंबर के मध्य तक बिहार में सामान्य से करीब 35-36 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी।
तेजस्वी ने कहा कि किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं और सरकार को बाढ़ के साथ-साथ सूखे से हुए नुकसान का भी सर्वे कराना चाहिए।




