Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले PCB ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें पाकिस्तानी टीम में मचा हड़कंप, PCB ने जब्त किए खिलाड़ियों के फोन, कहीं मैच फिक्सिंग का तो मामला नहीं?
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा एक और विवाद में घिर गया है. एजबेस्टन में होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले PCB ने टीम के कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए.
हालांकि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और बोर्ड ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

