बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, आपात स्थिति के लिए जारी हुआ टोल-फ्री नंबर जारी; NDRF-SDRF की टीमें तैनात

बिहार में भारी बारिश और नेपाल में गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के पूर्वानुमान के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा(एआई जेनरेटेड तस्वीर) भारी बारिश और गंडक नदी के कारण बिहार में बाढ़ का अलर्ट।
संवेदनशील जिलों में प्रशासन, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को सतर्क रहने के निर्देश। आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन टोल-फ्री नंबर 1070 जारी। भारी बारिश के पूर्वानुमान और नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के मद्देनज़र बिहार में अलर्ट जारी किया गया है।
संभावित परिस्थितियों के मद्देनजर सीमावर्ती व गंडक, बागमती तथा कोसी नदी से जुड़े संवेदनशील जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने तथा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को इस बाबत संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।


