हिन्दी
दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत, चालक की मौत

ललितपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों पर सवार चालक, परिचालक और अन्य लोग घायल हो गए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले जाया गया।
यहां चिकित्सकों ने एक चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को भर्ती करके उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र लालगंज अन्तर्गत ग्राम जठवारा निवासी 52 वर्षीय हीरालाल पुत्र भागीरथी पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और वह ट्रक लेकर चेन्नई जा रहे थे।
सोमवार को वह थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत हाइवे से गुजर रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।दोनों ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत में हीरालाल ट्रक के भीतर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरे ट्रक में सवार चालक व अन्य लोग भी घायल हो गए।



