हिन्दी

बाढ़ पीड़ितों के बीच माले ने बांटी राहत सामग्री, National Hindi News

बाढ़ पीड़ितों के बीच माले ने बांटी राहत सामग्री, National Hindi News

भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाईए की भोजपुर इकाई की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।

जिले के सर्वाधिक प्रभावित शाहपुर प्रखंड के जवईनिया व बिलौटी गांव में कटाव और बाढ़ से जूझ रहे जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस के राशन के पैकेट बांटे गए। भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने कहा कि भोजपुर के 10 प्रखंड बाढ़ और कटाव की चपेट में हैं।

24 से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है और दर्जनों घर कटाव में विलीन हो गए हैं। सरकार बाढ़ त्रासदी में आपराधिक लापरवाही बरत रही है।आपदा राहत राशि में लूट हो रही है। सामुदायिक किचन व मेडिकल कैंप बंद पड़े हैं।

राहत टीम का नेतृत्व पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, विकास कुमार, जयशंकर प्रसाद, विशाल कुमार सहित अन्य ने किया।

زر الذهاب إلى الأعلى