आईआईटी-बॉम्बे छात्र मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का पहला केस दर्ज – iit bombay student death case first case of abetment to suicide registered against a professor

आईआईटी-बॉम्बे छात्र मौत मामले में प्रोफेसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का पहला केस दर्ज पवई कैंपस में छह महीने में आत्महत्या का यह तीसरा मामला है एफआईआर में एनर्जी साइंस विभाग के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला का नाम दर्ज है डिजिटल डेस्क, मुंबई।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे में बीटेक के दूसरे साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। आईआईटी पवई कैंपस में छह महीने में आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इस मामले में उकसाने की एफआईआर दर्ज किया गया है। यह संस्थान में संभवतः पहला ऐसा मामला है।
पवई पुलिस ने छात्र के माता-पिता की शिकायत पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के प्राविधान भी लगाए हैं। शनिवार देर रात यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। 20 वर्षीय साहिल वाकोडे ऊर्जा विज्ञान विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र थे।
शुक्रवार को दोपहर 2 से 4 बजे की परीक्षा के दौरान उन्हें मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया।



