हिन्दी

दार्जिलिंग: हनीमून पर गए कपल के साथ बड़ा हादसा

दार्जिलिंग: हनीमून पर गए कपल के साथ बड़ा हादसा

दार्जिलिंग के सिटोंग में हनीमून पर गए एक नवविवाहित जोड़े के साथ बारबेक्यू बनाते समय हादसा हो गया, जिसमें नवविवाहिता आग की चपेट में आने से झुलस गई। दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गए कपल के साथ खौफनाक हादसा (जागरण) जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी।

दार्जिलिंग पहाड़ पर हनीमून मनाने पहुंचे नवविवाहित दंपती के साथ बारबेक्यू बनाते समय हादसा हो गया। जानकारी मिली है कि वह दंपत्ती उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा बाजार क्षेत्र की निवासी हैं। जानकारी मिली है कि दंपति दार्जिलिंग के कर्सियांग स्थित सिटोंग के एक होमस्टे में ठहरे थे।

13 सितंबर की रात होमस्टे में बारबेक्यू तैयार करने के दौरान लापरवाही के चलते अचानक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से नवविवाहित के शरीर के कई हिस्से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गुरुवार को हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद घटना प्रकाश में आया।

زر الذهاب إلى الأعلى