अमेरिका में भीषण विमान हादसा, खेत में गिरा F-16 फाइटर जेट

149वें फाइटर विंग के पब्लिक अफेयर्स विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि F-16 विमान मिशिगन के एल्पेना में स्थित नेशनल गार्ड बेस पर प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहा था. यह इलाका डेट्रॉयट से करीब 190 मील यानी लगभग 305 किलोमीटर उत्तर में है.
JUST IN: An F-16 has CRASHED in northern Michigan's Grand Traverse County, per reportsEyewitnesses state the pilot successfully EJECTED and is "conscious and alert," per @sentdefenderThank GOD Even successful ejections though can result in pretty serious and even…
pic.twitter.com/bR1Mie9Hm9 गुटिरेज ने पायलट की पहचान और उसे आई किसी चोट के बारे में जानकारी देने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि सैन्य नीति के तहत इन जानकारियों को जारी नहीं किया जा सकता. ग्रामीण इलाके में तेज धमाके की आवाज हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनने की जानकारी दी.
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया.

