हिन्दी

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस जानलेवा हमले के दौरान हरियाणवी सिंगर बाल-बाल बच गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के तुरंत बाद इस वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अनिल पंडित ने ली है.

पोस्ट में सीधे तौर पर चेतावनी दी गई कि या तो वे उनकी कॉल का जवाब दें, नहीं तो सीधे उनकी छाती में गोली मार दी जाएगी. दिलेर खरकिया की गाड़ी को निशाना बनाकर की गई इस फायरिंग की साजिश को लेकर सोशल मीडिया पर खुला दावा किया गया है.

पोस्ट में स्पष्ट लिखा गया है कि इस फायरिंग की पूरी जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हरि बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेते हैं.

زر الذهاب إلى الأعلى