हिन्दी
जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग: सेठी कॉम्प्लेक्स के भवन मालिक पर एफआईआर, तीन धाराओं में केस

बड़ी चौपड़ स्थित मिनहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने भवन मालिक आनंद सेठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है।
रिपोर्ट में भवन में अवैध निर्माण, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण चालू हालत में नहीं होने, फायर एनओसी की व्यवस्था नहीं होने और आने-जाने के रास्ते संकरे व अवरुद्ध होने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आग करीब 13 घंटे तक धधकती रही।
कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग तेजी से फैल गई और कई दुकानों व गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने में दमकलकर्मियों को लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी।
रास्ता संकरा होने से दमकल को हुई परेशानी पुलिस के अनुसार कॉम्प्लेक्स तक दमकल की गाड़ियों के पहुंचने में भी दिक्कत आई।

