ओडिशा के निक्रा गांव में बाढ़ के बाद आजीविका बहाली और जलवायु-अनुकूल कृषि को किया गया मजबूत
भाकृअनुप–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, कोलकाता और ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) की एक संयुक्त वैज्ञानिक टीम ने बाढ़ के बाद की स्थिति का आकलन करने और कृषि एवं ग्रामीण आजीविका की बहाली में सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रापड़ा जिले के मार्शाघाई ब्लॉक के निक्रा–टीडीसी गांव गजापीठा का संयुक्त दौरा किया।
टीम ने बाढ़ के बाद कृषि की स्थिति की समीक्षा की, किसानों के साथ तत्काल आकस्मिक उपायों पर चर्चा की और आगामी फसल मौसम के लिए कृषि हस्तक्षेपों की योजना बनाई।
जलवायु सहनशीलता को मजबूत करने और प्रभावित कृषक परिवारों को अपनी आजीविका को सतत रूप से बहाल करने में सक्षम बनाने पर जोर दिया गया।
आजीविका सहायता पहल के तहत, केवीके केंद्रापड़ा ने स्वीकृत दिशानिर्देशों के अनुसार, दो स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा उपयोग के लिए आवश्यक प्रसंस्करण मशीनरी—सोलर ड्रायर, स्वचालित बाड़ी बनाने की मशीन, 3-फेज वेट ग्राइंडर और मिनी आटा मिल—कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) को सौंप दी।

