हिन्दी
बेलगावी में फ्रिज फटा, 4 महिलाओं की मौत: शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट की आशंका

कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार सुबह एक घर में फ्रिज फटने के बाद आग लग गई। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना चवत गली में सुबह करीब 2:30 बजे हुई। मरने वालों की पहचान गंगा डामोने, शारदा डामोने, प्रिया डामोने और भारती डामोने के रूप में हुई है।
दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद फ्रिज आग लगी। जो पूरे घर में तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।
बाप-बेटे आग में झुलसे, महिलाओं की मौत जलने से हुई बेलगावी पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि हादसे में गजानन डामोने और उनके बेटे रोशन डामोने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गजानन करीब 80% झुलसे हैं, जबकि रोशन करीब 40% झुलसे हैं।

